Search

 
 
 

Latehar News : इंटर विज्ञान में लातेहार जिला राज्य  में पहले नंबर पर, आर्ट्स में चौथा स्थान

इंटर विज्ञान में लातेहार जिला पूरे राज्य में अव्वल आया है. वहीं, इंटरमीडिएट कला संकाय में लातेहार जिला पूरे प्रदेश मे 98.71 प्रतिशत रिजल्ट लाकर चौथे नंबर पर है. डीईओ प्रिंस कुमार ने परीक्षा में शानदार पर जिले के कला व विज्ञान के छात्र-छात्राओं को बधाई दी है.
 
झारखंड एकेडमिककाउंसिल का कार्यालय.

शानदार रिजल्ट पर डीइओ ने छात्रों को दी बधाई 


Latehar : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडियट विज्ञान व कला परीक्षा-2026 का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया. परीक्षा में लातेहार जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इंटर विज्ञान में लातेहार जिला पूरे राज्य में अव्वल आया है. जिले ने 93.25 प्रतिशत रिजल्टज लाकर पूरे राज्य में पहला स्थावन हासिल किया है. जबकि गुमला जिला 91.06% व कोडरमा 90.83% प्रतिशत के साथ क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्ति किया है.


इस वर्ष लातेहार जिला से इंटर विज्ञान के कुल 1024 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 954 सफल रहे.  इनमें 894 ने प्रथम श्रेणी से और 60 ने द्वितीय श्रेणी में उर्तीण हुए हैं. 68 छात्र असफल रहे. वहीं, इंटरमीडिएट कला संकाय में लातेहार जिला पूरे प्रदेश मे 98.71 प्रतिशत रिजल्ट लाकर चौथे नंबर पर है. पहले स्थान पर गुमला (99.52%), दूसरे स्थान पर खूंटी (99.46%) व तीसरे स्थान पर सिमडेगा (99.36%) जिला रहा.कला संकाय में इस वर्ष लातेहार जिले से कुल 6070 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. इनमें 3910 प्रथम श्रेणी, 2066  द्वितीय श्रेणी व 16 तृतीय श्रेणी से उर्तीण हुए. 77 परीक्षार्थी असफल रहे.

 

 

डीईओ प्रिंस कुमार ने परीक्षा में शानदार पर जिले के कला व विज्ञान के छात्र-छात्राओं को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि अगर मेहनत और लगन से कोई काम किया जाये, तो सफलता अवश्य  मिलती है. उन्होंनने असफल व कम अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की और कहा कि कम अंक लाना सफलता का पैमाना नहीं हो सकता है. असफलता ही सफलता की कुंजी होती है. असफलता से सीख लेकर भविष्यह में बेहतर कर सकते हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही