Search

 
 
 

Latehar News : स्‍कूली बच्‍चों को भी दी जा रही है कानून की जानकारी

जिले के महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के निर्देश पर विभिन्न स्कूलों में विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
 

Latehar desk : जिले के महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के निर्देश पर विभिन्न स्कूलों में विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को कानून की बुनियादी जानकारी दी जा रही है और उन्हें उनके मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों से अवगत कराया जा रहा है, ताकि वे जिम्मेदार और सफल नागरिक बन सकें.

 

डीएलएसए के पारा लीगल वोलेंटियर (पीएलवी) इंद्रनाथ भगत और आजाद अहमद द्वारा लगातार गांवों के स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों और विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं.

 


कार्यक्रमों में स्‍कूली छात्र-छात्राओं को भी कानून की बुनियादी जानकारी दी जा रही है. स्कूलों में छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कानून के प्रति जागरूक कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. 

 


अभियान के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, शिक्षा का अधिकार जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जा रही है. जरूरतमंदों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्‍क सुविधाओं से उन्‍हे अवगत कराया जा रहा है. उन्‍होने कहा कि इस पहल का असर अब साफ दिखने लगा है. ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ रही है और लोग अपने अधिकारों को समझने के साथ-साथ अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस भी जुटा रहे हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही