Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुजीत सिन्हा के नाम पर व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला अपराधी मधुबनी से गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सुजीत सिन्हा के नाम पर व्यवसायी संदीप राज से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले अपराधी को रांची पुलिस ने मधुबनी से गिरफ्तार किया है. रांची पुलिस की टीम ने मधुबनी के पंडौल बाजार के एक होटल से अपराधी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, रांची पुलिस की गठित एसआईटी ने पंडौल बाजार स्थित एक होटल से अपराधी आशीष पाठक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी तब हुई जब वह अपने साथी के साथ खाना खाने पहुंचा था. वह व्हाट्सएप वीडियो कॉल से अपने दूसरे साथी से बातचीत कर रहा था. उसी समय उक्त अपराधी के मोबाइल नंबर को ट्रेस करती पुलिस वहां पहुंची और उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें-मथुरा">https://lagatar.in/mathura-bagan-park-case-bjym-district-president-said-why-did-dineshs-restlessness-increased-as-soon-as-saryu-became-active/">मथुरा

बागान पार्क मामला : भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा- सरयू के सक्रिय होते ही दिनेश की क्यों बढ़ी बेचैनी?
बता दें कि पिछले महीना रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी डॉ. संदीप राज से गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. इस मामले में 23 दिसंबर को नगड़ी थाना में कांड संख्या 217/21 दर्ज की गई थी.

सरायकेला का रहने वाला है गिरफ्तार आशीष पाठक

गिरफ्तार अपराधी सरायकेला जिले के आदित्यपुर मठिया बस्ती निवासी मनोज पाठक का पुत्र आशीष पाठक है. रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में मांगे गए एक करोड़ की रंगदारी के मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है. इसकी तलाश पिछले कई दिनों से पुलिस कर रही थी. गिरफ्तार युवक पिछले कई दिनों से पंडौल मध्य पंचायत के कमलपुर डीहटोल में अपने एक साथी के यहां छिपकर रह रहा था. युवक को पुलिस ने मधुबनी न्यायालय में प्रस्तुत किया और ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ रांची ले गई. इसे भी पढ़ें-राकेश्वर">https://lagatar.in/rakeshwar-pandey-will-not-celebrate-his-birthday-on-january-14-due-to-the-increasing-influence-of-corona/">राकेश्वर

पांडेय कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण 14 जनवरी को नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही