Search

 
 
 

रामगढ़: पांडेय गिरोह का अपराधी गिरफ्तार

 
Ramgarh: लेवी को लेकर सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर के साथ मारपीट करने वाला पांडेय गिरोह का अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आलोक राज को गिरफ्तार किया. शनिवार को एसपी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बीते 31 जुलाई को जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र स्थित पटेलनगर में निर्माण हो रहे पीसीसी रोड़ में कार्य कर रहे लेबर के साथ मारपीट कर काम बंद कराने और लेवी की मांग की गई थी. इस घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया. जिसके बाद एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए पाण्डेय गिरोह के आलोक राज नाम के सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना में दो मामले दर्ज हैं. इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-protestors-surrounded-the-supreme-court-chief-justice-obaidul-hasan-resigned/">बांग्लादेश

: प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही