Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जाम हटाने पहुंचे थानेदार अरविंद सिंह पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

Shakeel Ahmed Bhandara/Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा जिला में अपराधियों का बढ़ता मनोबल पुलिस के लिए चुनौती बन गई है. यहां पर बीते दिनों भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह अपने ड्राइवर और एक जवान को लेकर लोगों के द्वारा सड़क जाम की शिकायत पर थाना क्षेत्र अंतर्गत चट्टी बाजार टांड़ पहुंचे. वहां अपराधियों ने थानेदार अरविंद सिंह का कॉलर पकड़कर मारपीट की और थाना प्रभारी को जान से मारने की धमकी दे डाली. इस बीच थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने अपराधी को पकड़कर अपने वाहन में बैठाया. फिर अपराधियों ने अपने सहयोगियों को इशारा कर बुलाया और थानेदार अरविंद सिंह के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. साथ ही थाना प्रभारी को जान से मारने की धमकी भी दे डाली. इस मामले में भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई में जुट गई है. साथ ही अपने साथ ड्यूटी के दौरान घटित घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी है. इसे भी पढ़ें -बांग्लादेश">https://lagatar.in/attacks-on-hindu-community-in-bangladesh-united-nations-said-we-are-against-inciting-racial-violence/">बांग्लादेश

में हिंदू समुदाय पर हमले… संयुक्त राष्ट्र ने कहा, हम नस्ली हिंसा भड़काने के खिलाफ  

थाना प्रभारी दर्ज प्राथमिकी में ये लिखवाया है

भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कहा गया है कि चट्टी साप्ताहिक बुधवार बाजार में सड़क पर ठेला लगाए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा था, जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भंडरा थाना पुलिस को दी गई थी. तत्पश्चात सूचना मिलते ही स्थानीय निजी चालक कुद्दुस अंसारी के साथ अपने थाना से एक जवान संतोष राय को लेकर सड़क से दुकान को किनारे लगाने का आग्रह कर रहा था. इसी दौरान इग्निस कार से पहुंचे रांची जिला के खुखरा निवासी जागेश्वर सिंह के पुत्र शिव कुमार सिंह सड़क से दुकान नहीं हटाने की बात करते हुए गाली गलौज करने लगा, देखते ही देखते उसके साथी भी पहुंच गये जिसके बाद कॉलर पकड़ मारपीट करने लगे, इसी बीच भंडारा थाना के जवान संतोष राय द्वारा पड़कर शिव कुमार सिंह को जीप में बैठाया गया, उसके आवाज देने पर 10- 15 लोग वहां आ गए और जवान संतोष राय से राइफल लूटने लगे. इसी दौरान शिव सिंह जान से मारने की धमकी देने लगा और 3 माह पूर्व ही हत्या केस में जेल से छूटने की बात करते हुए भाग खड़ा हुआ. इस मामले में भंडरा थाना में बीएससी 2023 की धारा 126 ,2 ,115, 2,121,1,35,2,351,3,132/309/5,/62/263/1990 के तहत पांच नामजद व 8-10 अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गया है. साथ ही इग्निश कार संख्या जेएच 01 डीएम 3276 को जब्त कर भंडरा थाना ले आया है.

मुख्यालय डीएसपी समीर कुमार तिर्की ने ये कहा

भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह के साथ अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला मामले पर डीएसपी मुख्यालय समीर कुमार तिर्की ने कहा कि अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. डीएसपी ने कहा कि थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें -कई">https://lagatar.in/maoist-naxalite-sitaram-rajwar-alias-raman-ji-accused-in-several-cases-and-carrying-a-reward-of-rs-10-lakh-has-been-arrested/">कई

कांडों में आरोपी 10 लाख का इनामी माओवादी नक्सली सीताराम रजवार उर्फ रमन जी हुसैनाबाद से अरेस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही