Search

 
 
 

हजारीबाग के होटल AK इंटरनेशनल के पास अपराधियों ने फिर की फायरिंग, इलाके में दहशत

Hazaribagh News: इससे पहले 30 अक्टूबर को हजारीबाग के मटवारी स्थित अभय सिंह के AK इंटरनेशनल होटल पर भी अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी. इस घटना में होटल के मुख्य प्रवेश द्वार का शीशा टूट गया था. घटना के बाद सोशल मीडिया पर राहुल दुबे के नाम से पोस्ट जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था.
 
होटल AK इंटरनेशनल

Hazaribagh News: हजारीबाग में कोयला कारोबारी अभय सिंह से जुड़े होटल के पास एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है. बरही थाना क्षेत्र के चौपारण जीटी रोड के पास सरदारपुर स्थित AK इंटरनेशनल होटल के बाहर अपराधियों ने फायरिंग की. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें:

गौरतलब है कि इससे पहले 30 अक्टूबर को हजारीबाग के मटवारी स्थित अभय सिंह के AK इंटरनेशनल होटल पर भी अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी. इस घटना में होटल के मुख्य प्रवेश द्वार का शीशा टूट गया था, जबकि सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बचा था. घटना के बाद सोशल मीडिया पर राहुल दुबे के नाम से पोस्ट जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था. पोस्ट में अभय सिंह और कोयला कारोबारियों को भी धमकी दी गई थी.

 

अब एक बार फिर होटल के बाहर गोलीबारी की घटना ने कोयला कारोबार से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. फिलहाल ताजा घटना में फायरिंग करने वालों और इसके पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही