Search

 
 
 

देवघर में युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, हालत गंभीर

नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन टोडराडीह निवासी 22 वर्षीय युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी.
 

Deoghar: नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन टोडराडीह निवासी 22 वर्षीय अभिषेक कुमार यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों की मदद से उसे देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

 

घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर गया था, तभी मुंह पर गमछा बांधे बाइक सवार एक युवक उसके पास पहुंचा और गोली चला दी. गोली उसके दाहिने हाथ के नीचे पसली के पास लगी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ कुलदीप कुमार समेत नगर, कुंडा और रिखिया थाना की पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया. पुलिस आसपास के इलाके में साक्ष्य जुटाने और हमलावर की पहचान में जुटी है. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही