Search

 
 
 

Deoghar News : डीसी ने मोहनपुर प्रखंड कार्यालय व CHC का किया निरीक्षण, लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश

डीसी ने दाखिल-खारिज, लगान वसूली, राजस्व मामलों, डोर स्टेप डिलीवरी, राशन वितरण व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति की समीक्षा की. कई महीनों से राशन नहीं लेने वाले लाभुकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
 
कार्यालय का निरीक्षण करते डीसी सौरभ कुमार भुवानिया.

Deoghar : देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बुधवार को मोहनपुर प्रखंड- अंचल कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने बीडीओ-सीओ ओविभिन्न योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली. लंबित योजनाओं के कार्यों में तेजी लाकर जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

उन्होंने दाखिल-खारिज, लगान वसूली, राजस्व मामलों, डोर स्टेप डिलीवरी, राशन वितरण व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति की समीक्षा की. कई महीनों से राशन नहीं लेने वाले लाभुकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 

बढ़ती गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और बिजली आपूर्ति सुचारु रखने, खराब चापाकलों की मरम्मत कराने तथा सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मनरेगा योजनाओं में अधिक मानव दिवस सृजित करने और सभी दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र बनवाने पर भी जोर दिया गया. मौके पर डीडीसी पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही