Search

 
 
 

Deoghar News :  नकाबपोश ने युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

बमपास टाउन के पास नकाबपोश अपराधी ने तोहराडीह निवासी युवक अभिषेक कुमार यादव को गोली मार दी और फरार हो गया. युवक की हालत गंभीर है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर असप्ताल देवघर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
 

Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के बमपास टाउन के पास नकाबपोश अपराधी ने तोहराडीह निवासी युवक अभिषेक कुमार यादव को गोली मार दी और फरार हो गया. युवक की हालत गंभीर है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. गोली युवक के दाएं हाथ के नीचे पंजे के पास लगी है और फंसी हुई है. 


सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक का सीटी स्कैन कराया. इसके बाद ऑपरेशन कर उसके शरीर में फंसी गोली निकालने के प्रयास में जुटे हैं. घायल अभिषेक ने बताया कि यह वारदात उसके घर से करीब 700 मीटर दूर खोरादाह  काली मंदिर के पास हुई.  

 

अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक खड़ी कर शौच के लिए जा रहा था. इसी दौरान मुंह पर गमछा बांधे एक बाइक सवार उसके पास पहुंचा और गोली मार दी और 5 स्टोन की ओर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है. एसडीपीओ कुलदीप कुमार, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार, कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार भी दल-बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही