Search

 
 
 

Ranchi: सदर अस्पताल को मुस्कान नेशनल सर्टिफिकेशन, 96.61% अंक के साथ बना राज्य का पहला अस्पताल

Ranchi : सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अस्पताल को मुस्कान कार्यक्रम के तहत नेशनल गुणवत्ता प्रमाणन मिला है और यह झारखंड का पहला अस्पताल बन गया है जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ है.
 

Ranchi : सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अस्पताल को मुस्कान कार्यक्रम के तहत नेशनल गुणवत्ता प्रमाणन मिला है और यह झारखंड का पहला अस्पताल बन गया है जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ है.

 

मूल्यांकन में अस्पताल ने 96.61 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. यह जांच नेशनल असेसर टीम द्वारा 29 अप्रैल 2026 और 30 अप्रैल 2026 को की गई थी.

 

अस्पताल के विभिन्न विभागों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. एसएनसीयू ने 98 प्रतिशत, पीडियाट्रिक वार्ड ने 97.96 प्रतिशत और पीडियाट्रिक ओपीडी ने 93.84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं.

 

मूल्यांकन के दौरान सेवा प्रावधान, मरीजों की प्रतिक्रिया, संक्रमण नियंत्रण, क्लिनिकल प्रोटोकॉल और बच्चों के अनुकूल वातावरण जैसे मानकों की जांच की गई.

 

मुस्कान पहल केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की योजना है जिसका उद्देश्य बच्चों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह उपलब्धि टीम वर्क का परिणाम है और इससे राज्य के अन्य अस्पतालों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही