Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर में 24 लाख में गुदड़ी बाजार की ठेकेदारी, 16 लाख में बस पड़ाव की

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को गुदड़ी बाजार तथा बस पड़ाव का बंदोबस्ती हुआ. जहां चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा ने संवेदकों के समक्ष टेंडर पेपर खोला.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को गुदड़ी बाजार तथा बस पड़ाव का बंदोबस्ती हुआ. जहां चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा ने संवेदकों के समक्ष टेंडर पेपर खोला. उसके बाद चक्रधरपुर गुदड़ी बाजार की बंदोबस्ती के लिए नीलामी की बोली लगाई गई. जहां संवेदक श्रवण ठाकुर ने 24 लाख 23 हजार रुपये की सबसे अधिक की बोली लगायी. जिसके बाद श्रवण ठाकुर को गुदड़ी बाजार का बंदोबस्ती दिया गया.

 

वहीं बस पड़ाव के लिए 16 लाख 33 हजार रुपये की सबसे ज्यादा बोली राहुल गुप्ता ने लगाई. श्रवण ठाकुर एवं राहुल गुप्ता को एक साल के लिए गुदड़ी बाजार तथा बस पड़ाव की बंदोबस्ती दिया गया. वहीं ठेला खोमचा और मालवाहक प्रवेश के लिए भी निविदा निकाला गया था.

 

लेकिन किसी भी संवेदक ने निविदा नहीं भरा. जिस कारण ठेला खोमचा और मालवाहक प्रवेश शुल्क का बंदोबस्ती नहीं हो सका. इस संबंध में चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा ने बताया कि ठेला खोमचा और मालवाहक प्रवेश शुल्क के लिए फिर से निविदा निकाली जाएगी. निविदा निकालने के बाद जो संवेदक नीलामी में ज्यादा बोली लगाएंगे, उन्हें बंदोबस्ती दिया जाएगा. इस दौरान काफी संख्या में संवेदक एवं नगर परिषद के कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही