Search

 
 
 

Dhanbad News : विधायक रागिनी सिंह डीआरएम से मिलीं, छपरा-बलिया-बक्सर के लिए सीधी ट्रेन की मांग

भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने डीआरएम को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा. उन्होंने धनबाद से छपरा, बलिया व बक्सर के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग की. डीआरएम ने इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.
 
डीआरएम को ज्ञापन सौंपतीं विधायक रागिनी सिंह.

Dhanbad : झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने बुधवार को धनबाद रेल मंडल कार्यालय पहुंचकर डीआरएम अखिलेश कुमार मिश्र से मुलाकात की. उन्होंने क्षेत्र के विकास व यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर बात की और 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा. उन्होंने डीआरएम से धनबाद से छपरा, बलिया व बक्सर के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग की. डीआरएम ने इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.


विधायक ने डीआरएम से बहुप्रतीक्षित भाटडीह अंडरपास निर्माण को जल्द पूरा कराने का आग्रह किया. कहा कि अंडरपास के निर्माण में हो रही देरी से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही पाथरडीह रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण और वहां यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया. 

 

 

 

रागिनी सिंह ने डीआरएम से रेलवे से जुड़े विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं के लंबित एनओसी की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया. उनका कहना था कि एनओसी में देरी के कारण कई महत्वपूर्ण जनहित परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं.

 

ट्रैफिक जाम का मुद्दा भी उठाया

 

विधायक ने अपने 11 सूत्री मांगपत्र में झरिया क्षेत्र की यातायात समस्या को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने झरिया चार नंबर क्षेत्र में संचालित बस स्टैंड को पुराना झरिया-घनुआडीह रेलवे स्टेशन परिसर में सिफ्ट करने का सुझाव दिया. ताकि शहर में ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके. इसके अलावा धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर की ओर जाने वाली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण, अंडरपास में स्ट्रीट लाइट लगाने, दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग शेड की व्यवस्था व यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार की मांग की.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही