Search

 
 
 

Dhanbad News : गोविंदपुर में महिला से चेन की छिनतई, डॉक्टर को दिखाने गई थी पीड़िता

हजारीबाग से इलाज कराने आई नेहा परवीन ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया. वहीं, युवक के पिता रईसुद्दीन ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके बेटे को जानबूझकर फंसाया जा रहा है.
 
पीड़ित महिला.

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर में बुधवार को एक महिला से सोने की चेन की छिनतई का मामला सामने आया है. हजारीबाग से इलाज कराने आई नेहा परवीन ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया. हालांकि महिला ने जिस युवक पर आरोप लगाया है उसके परिजनों ने पूरे घटनाक्रम को साजिश बताया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी नेहा परवीन अपने परिजनों के साथ गोविंदपुर में डॉ. संजय कुमार से इलाज कराने आई थी. बताया जाता है कि उन्हें डॉक्टर के क्लिनिक का सही रास्ता मालूम नहीं था. वह स्वागत पेट्रोल पंप के समीप रुककर जानकारी ले रही थी. तभी एक युवक वहां पहुंचा और कथित रूप से उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा.

 

 

 

पीड़िता ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि उसे संभलने का मौका नहीं मिला. उसने कहा कि आरोपी युवक के बाल लंबे थे और उसने टी-शर्ट पहन रखी थी. घटना के बाद महिला और उसके परिजन सीधे गोविंदपुर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की.

 

वहीं, युवक के पिता रईसुद्दीन ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके बेटे को जानबूझकर फंसाया जा रहा है. उनका दावा है कि इस घटना के पीछे पुराना विवाद हो सकता है, जिसके चलते उसके बेटे को फंसाया गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही