Search

 
 
 

Ranchi: रिश्तेदार निकला चोर, पुलिस ने 4 को किया अरेस्ट; गहने व नकद बरामद

Ranchi : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए आभूषणों की कीमत लगभग 50 से 70 लाख रुपये के बीच है.
 

Ranchi : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए आभूषणों की कीमत लगभग 50 से 70 लाख रुपये के बीच है.

Uploaded Image

चोरी किए गए गहने व नकद बरामद

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस ने बताया कि लालपुर थाना क्षेत्र के एक घर से भारी मात्रा में सोने के गहनों की चोरी की सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. जांच के दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई. पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने चोरी के बाद सीसीटीवी कैमरों के साथ छेड़छाड़ भी की थी.

 

तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति पीड़ित परिवार का ही रिश्तेदार था, जो उनके साथ रहता था. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी हर्ष आयुष ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

 

चोरी किए गए गहनों को दो अलग-अलग दुकानों में बेचा गया था और प्राप्त रकम से एक सेकेंड हैंड महिंद्रा एक्सयूवी कार खरीदी गई थी. छानबीन के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्ष आयुष, उसके सहयोगी सिद्धांत सुमन और चोरी के गहने खरीदने वाले दो सर्राफा कारोबारियों समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. चोरी में शामिल उनकी एक महिला मित्र फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लाख 40 हजार रुपये नकद, एक सेकेंड हैंड महिंद्रा एक्सयूवी कार और लगभग 8 से 10 लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही