Search

रामपुर हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी व शोकसभा को सुरक्षा देने की मांग

Ranchi : पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के रामपुर गांव में हाल ही में हुई हत्या की घटना को लेकर भाकपा माले ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पार्टी का आरोप है कि जमीन विवाद और कथित सामंती वर्चस्व के बीच एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक ही परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंताजनक है. उन्होंने मांग की कि पुलिस निष्पक्ष जांच करते हुए सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे.

पार्टी के अनुसार, मृतक को श्रद्धांजलि देने और न्याय की मांग को लेकर 5 जून को रामपुर गांव में शोकसभा आयोजित की जा रही है. इसमें भाकपा माले के कई वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है.

भाकपा माले ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा क्षेत्र में धारा 144 लागू किए जाने से शोकसभा प्रभावित हो सकती है. पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक गतिविधियों पर रोक जैसा कदम बताते हुए कहा कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, जनता में भय और असंतोष बना रहेगा.

पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि शोकसभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए और जमीन से जुड़े विवाद में उन्हें संरक्षण प्रदान किया जाए. साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही