Search

 
 
 

Hazaribagh : पुराने सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी, DC ने किया निरीक्षण

Hazaribagh : उपायुक्त हेमंत सती ने बुधवार को नगर भ्रमण कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की. इस दौरान उप विकास आयुक्त रिया सिंह, नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, एनएच के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
 

Hazaribagh : उपायुक्त हेमंत सती ने बुधवार को नगर भ्रमण कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की. इस दौरान उप विकास आयुक्त रिया सिंह, नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, एनएच के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

 

नगर भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने सदर प्रखंड अंतर्गत लाखे मजार के समीप लंबे समय से बनी जलजमाव की समस्या का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने जल निकासी की वर्तमान स्थिति और उसके कारणों का बारीकी से अवलोकन किया और पानी निकासी के वैकल्पिक मार्गों की संभावनाओं की जांच की. उपायुक्त ने नगर निगम, एल एंड टी, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और जुडको के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि स्थानीय लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके.

 

इसके बाद उपायुक्त झिनझरिया पुल के समीप स्थित पुराने सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर पहुंचे और वहां उपलब्ध भूमि का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्र में लगभग 2.25 एकड़ भूमि वर्तमान में अनुपयोगी पड़ी हुई है. इस भूमि का जनहित में उपयोग करते हुए यहां एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर एल एंड टी द्वारा प्रस्तावित पाइपलाइन बिछाव कार्य की भी समीक्षा की. उन्होंने कार्य प्रारंभ करने में आ रही चुनौतियों और समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित एजेंसियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही कार्य निष्पादन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही