Search

 
 
 

Bokaro News : सिंहडीह में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह गांव में बिजुलिया पंचायत के मुखिया के उपस्थिति में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया
 

Bokaro : चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया पंचायत के सिंहडीह गांव में बिजुलिया पंचायत के मुखिया के उपस्थिति में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधि, स्कूलों के शिक्षकगण व समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से नशा नहीं करने की अपील की गई तथा नशा करने से होने वाले नुक़सान के बारे में बताते हुए जागरूक करने का प्रयास किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने नशा नहीं करने की भी प्रतिज्ञा ली. 

 

मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने कहा कि नशा परिवार को बर्बाद कर देता है, इसके सेवन से शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता हैं. इस दौरान नशा के कारण हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर भी चर्चा की गई

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही