Search

 
 
 

Dhanbad News : जिले में एनएचएम के तहत 120 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

एनएचएम के तहत निकाली गई बहाली प्रक्रिया में कुल 956 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. लिखित परीक्षा व स्किल टेस्ट के माध्यम से 120 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया.
 
समारोह में भाग लेते डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार व अन्य.

Dhanbad : धनबाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा 18 पदों पर चयनित 120 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इन नियुक्तियों से जिले के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी दूर होने की उम्मीद है.


सदर अस्पताल परिसर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं.


एनएचएम के तहत निकाली गई बहाली प्रक्रिया में कुल 956 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. लिखित परीक्षा व स्किल टेस्ट के माध्यम से 120 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया. चयनित अभ्यर्थियों में एएनएम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैबोरेटरी टेक्नीशियन सहित विभिन्न श्रेणियों के स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं.

 

 

 

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कर्मियों की भूमिका केवल नौकरी तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने नव नियुक्त कर्मियों से ईमानदारी व समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया. ताकि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

 

सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि चयनित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती सदर अस्पताल के अलावा जिले के विभिन्न सीएचसी, पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में की जाएगी. इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता में सुधार होगा. मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही