Search

 
 
 

Dhanbad News : कांग्रेस में असंतोष बढ़ा, जिला अध्यक्ष हटाओ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

धरने का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी के समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है. जिला संगठन में मनमानी चरम पर है.
 
धरना से पहले एकजुटता दिखाते कांग्रेस कार्यकर्ता.

Dhanbad : धनबाद जिला कांग्रेस में लंबे समय से चल रहा असंतोष अब खुलकर सामने आ गया है. नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस बचाओ, जिला अध्यक्ष हटाओ’ अभियान के तहत बुधवार को गांधी सेवा सदन परिसर में काला बिल्ला लगाकर धरना दिया. कार्यकर्ताओं ने जिला संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नेतृत्व परिवर्तन की मांग की.


धरने का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी के समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है. जिला संगठन में मनमानी चरम पर है. महत्वपूर्ण निर्णय बिना कार्यकर्ताओं की राय के लिए जा रहे हैं. इससे संगठन कमजोर हो रहा है और कार्यकर्ताओं में निराशा बढ़ रही है. 


उन्होंने कहा कि कई बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और आलाकमान तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. कार्यकर्ताओं के सुझावों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है. धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान जिला नेतृत्व के कारण पार्टी की छवि और संगठनात्मक मजबूती दोनों प्रभावित हो रही हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला अध्यक्ष को नहीं हटाया गया और संगठन में अपेक्षित बदलाव नहीं किए गए, तो वे पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, बैठकों और अभियानों से दूरी बना सकते हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही