Search

 
 
 

Education News : माध्यमिक आचार्य परीक्षा के उर्दू विषय परिणाम पर विवाद, 17 प्रश्नों को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा माध्यमिक आचार्य परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने के बाद उर्दू विषय के अभ्यर्थियों ने परिणाम प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा माध्यमिक आचार्य परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने के बाद उर्दू विषय के अभ्यर्थियों ने परिणाम प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उम्मीदवारों का दावा है कि उर्दू विषय के 17 प्रश्नों को लेकर पहले दर्ज कराई गई आपत्तियों और उपलब्ध कराए गए संदर्भों के बावजूद अंतिम उत्तर-कुंजी में अपेक्षित संशोधन नहीं किया गया.

 

Uploaded Image

अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्न संख्या 01, 10, 15, 18, 28, 39, 41, 64, 75, 93, 94, 99, 109, 122, 123, 139 और 144 में त्रुटियां थी. उनका कहना है कि कुछ प्रश्नों में गलत विकल्प को सही माना गया, कुछ में सभी विकल्पों पर आपत्ति थी, जबकि कुछ प्रश्न अस्पष्ट बताए गए थे. इन बिंदुओं को लेकर आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई गई थी और विषय संबंधी संदर्भ सामग्री भी प्रस्तुत की गई थी.

 

उम्मीदवारों का आरोप है कि आयोग ने इन प्रश्नों पर सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण जारी किए बिना परिणाम प्रकाशित कर दिया. उनका मानना है कि यदि विवादित प्रश्नों पर पुनर्विचार किया जाता या आवश्यक संशोधन किए जाते, तो मेरिट सूची और चयन परिणाम प्रभावित हो सकते थे.

 

अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की है कि उर्दू विषय के विवादित प्रश्नों की दोबारा समीक्षा कर संशोधित उत्तर-कुंजी जारी की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर परिणाम पर पुनर्विचार किया जाए.हालांकि, इस मामले पर JSSC की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अभ्यर्थियों का कहना है कि समाधान नहीं होने की स्थिति में वे कानूनी विकल्पों पर विचार कर सकते हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही