Search

 
 
 

जिला प्रशासन की लापरवाही का फायदा उठा रहे अपराधी : दिलीप दांगी

 
Ramgarh : आजसू पार्टी जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि रामगढ़ शहर में दिनदहाड़े कोहिनूर ज्वेलर्स थाना चौक में अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों का बढ़ता मनोबल रामगढ़ जिला प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है. रामगढ़ में अपराधी जिला प्रसाशन की लापरवाही का फायदा उठा रहे हैं. एक तरफ सीएम के आगमन व आवभगत में जिला प्रशासन मुस्तैद रहता है और दूसरी ओर रामगढ़ थाना से महज कुछ दूर थाना चौक स्थिति कोहिनूर ज्वेलर्स में अपराधी दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं. यह काफी चिंता का विषय है. लूटपाट करते हुए अंतिम लोकेशन लारी तक बताई जा रही है तो कहीं न कहीं अपराधी कोठार ओवरब्रिज होते हुए पार किए होंगे. वहां प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद अपराधी कैसे भाग निकले और अब तक पकड़ में नहीं आए. इसे भी पढ़ें : इस्लामाबाद">https://lagatar.in/islamabad-former-pm-imran-khan-arrested-from-outside-the-high-court-pakistani-rangers-took-action/">इस्लामाबाद

: हाईकोर्ट के बाहर से पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी, पाकिस्तानी रेंजर्स ने की कार्रवाई
दिलीप ने कहा कि रामगढ़ पुलिस केवल ईंट-भट्ठा मालिकों और बालू, चिप्स लदे ट्रैक्टर से केवल पैसा वसूलने में लगी हुई है. वहीं हेलमेट चेकिंग के नाम पर लगातार आम जनता को परेशान किया जा रहा है. जेएमएम और कांग्रेस की सरकार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि दिनदहाड़े अब रामगढ़ में डकैती की घटना और व्यापारियों पर गोलीबारी की घटना हो रही है. विगत कुछ महीनों में लगातार छह घटनाओं को अंजाम दिया गया है. उन्होंने जिला प्रशासन से कहा है कि सभी आपराधिक घटनाओं का जल्द खुलासा करें, नहीं तो आजसू पार्टी झारखंड सरकार और जिला प्रशासन के विरोध में जनहित के लिए न्याय मार्च निकालेगी. आगे उन्होंने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स के घोषित आंदोलन की चेतावनी का आजसू पार्टी समर्थन करती है. आजसू पार्टी का हर एक कार्यकर्ता उनके आंदोलन में साथ रहेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजसू के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, बिभन सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अनुपमा सिंह, नगर परिषद कमेटी अध्यक्ष राजेश महतो, नगर सचिव नीरज मंडल और ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-gangster-anil-sharmas-angiography-blockage-in-heart-bypass-surgery-needed/">रिम्स

: गैंगस्टर अनिल शर्मा की हुई एंजियोग्राफी, हार्ट में ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी की जरूरत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही