Search

करोड़ों का भुगतान, जांच के नाम पर खेल जारी, जिम्मेदारों पर अब तक कार्रवाई नहीं

  • स्वास्थ्य विभाग के आयुष निदेशालय के कामकाज पर उठ रहे सवाल 

Ranchi: स्वास्थय विभाग के आयुष निदेशालय के कामकाज और भुगतान प्रक्रिया पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. आयुष निदेशालय द्वारा निजी कंपनी Bitsphere Infosystem Pvt. Ltd. और Team Zoom Services Pvt. Ltd. को दिए गए कार्यों और उनके भुगतान को लेकर मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. दस्तावेजों से साफ है कि काम पूरा होने और बिल जमा होने के बावजूद भुगतान को लेकर लगातार देरी और जांच के नाम पर मामला उलझाया गया.


बताया गया है कि 14 अप्रैल से 17 जून 2023 के बीच कंपनियों को कार्यादेश दिया गया था, जिसे उन्होंने समय पर पूरा कर लिया. इसके बाद जुलाई 2023 में बिल जमा कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन विभाग ने भुगतान रोक दिया और जांच का हवाला देकर मामला लंबित कर दिया.
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जांच के नाम पर बार-बार समितियां बनती रहीं, लेकिन न तो किसी निष्कर्ष पर पहुंचा गया और न ही अब तक अंतिम निर्णय लिया गया. 

 

इस मामले को लेकर बनी जांच समिति


पहली जांच समितिः 29 जुलाई 2024 को पवन कुमार परियोजना निदेशक स्टेट एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी की अध्यक्षता में  


दूसरी जांच समितिः 23 दिसंबर 2024 ललित मोहन शुक्ला संयुक्त सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की अध्यक्षता में 

 

तीसरी जांच समितिः 27 फरवरी 2025 अबु इमरान,अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड की अध्यक्षता में. विभाग ने 18 सितंबर 2025 को जांच समिति से पूरक प्रतिवेदन की मांग की गई. लेकिन प्रतिवेदन नहीं मिला. 

 

चौथी जांच कमेटीः विभाग से मिली सूचना के अनुसार, अब पूरे मामले में विभाग चौथी जांच गठित करेगी

 

जानकारी के अनुसार, तीसरी कमेटी ने 9 मई 2025 को जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपी थी, लेकिन उसपर भी आपत्ति जताकर फिर से नई रिपोर्ट मांगी गई. वर्तमान स्थिति यह है कि अब भी एक और जांच रिपोर्ट लंबित है और नई समिति गठन की प्रक्रिया जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp