Search

 
 
 

हजारीबाग के मंदिरों में उमड़ी भीड़, ईश्वर से सुख-समृद्धि की कामना

 
Hazaribagh : हजारीबाग में सैकड़ों लोगों ने देव आराधना के साथ नववर्ष का शुभारंभ किया. नए साल के पहले दिन जिले के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. नववर्ष पहले दिन मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने भगवान के दर्शन कर दिन की शुरुआत की. सुबह से लोग मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे और दिन भर मंदिरों में भक्तों का आना-जाना लगा रहा. ठंड के कारण जैसे-जैसे धूप खिलती गई, वैसे-वैसे मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई. हजारीबाग के प्रसिद्ध महावीर स्थान, कालीबाड़ी, नरसिंह मंदिर, पंचमंदिर, बुढ़वा महोदव, वैष्णो देवी मंदिर आदि में सुबह से श्रद्धालुओं की तांता लगा रहा. वेद मंत्रोच्चार, घड़ी-घंट की पावन ध्वनि और महाआरती से माहौल भक्तिमय बना रहा. लोगों ने भगवान से प्रार्थना की कि नया साल उनके जीवन में नई खुशियां लेकर आए. अपने परिवार के साथ महावीर स्थान के दर्शन के लिए पहुंचे विवेक सिन्हा ने कहा कि साल का पहला दिन है और परंपरा के अनुसार नए वर्ष के पहले दिन की शुरुआत देवी-देवताओं की पूजा-आराधना के साथ की जाती है. वे हनुमान जी के दर्शन के ल‍िए आए हैं, ताकि भगवान की कृपा बनी रहे और सुख समृद्धि की प्राप्ति हो. अजय कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ नववर्ष के प्रथम दिन शहर में स्थित देवी मंदिर में माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने आए हैं. माता से प्रार्थना करते हैं कि नववर्ष सुख-शांति से बीते. इसे भी पढ़ें :  गोड्डा">https://lagatar.in/godda-female-reproductive-organs-found-inside-boys-body-surgically-removed/">गोड्डा

: लड़के के शरीर में मिले महिला प्रजनन अंग, ऑपरेशन कर हटाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही