Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ रही भीड़, आकर्षक ऑफर्स लोगों को लुभा रहे

शहर के मोरहाबादी मैदान में झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे और हर स्टॉल पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: शहर के मोरहाबादी मैदान में झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे और हर स्टॉल पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली.

Uploaded Image

ट्रेड फेयर में इस बार कई नए और आकर्षक उत्पाद लोगों को लुभा रहे हैं. पहली बार पेश की गई इलास्टिक फीटेड बेडशीट लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रही है, जिसकी कीमत करीब एक हजार रुपए है. वहीं ईरान की चॉकलेट भी लोगों को खूब पसंद आ रही है, जिसकी कीमत 2 सौ से 16 सौ रुपए तक है.

Uploaded Image

इसके अलावा शुद्ध घी, शहद और नट्स से बनी मिठाइयों के साथ-साथ बंगाल का मशहूर संदेश भी लोगों को आकर्षित कर रहा है. यहां 15 से अधिक वैरायटी की संदेश मिठाई उपलब्ध है, जिसकी कीमत 20 रुपये प्रति पीस है.

 

महिलाओं के बीच साड़ियों का स्टॉल खास आकर्षण का केंद्र बना है, जहां मात्र 5 सौ रुपये में 5 साड़ियां मिल रही हैं. इस स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ अधिक देखी जा रही है और लोग एक साथ 5 से 10 साड़ियों की खरीदारी कर रहे हैं.

 

चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस आयोजन से शहर के व्यवसायिक माहौल को नई ऊर्जा मिल रही है और उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं. वहीं महासचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि यह ट्रेड फेयर रांची को एक उभरते हुए ट्रेड हब के रूप में पहचान दिला रहा है.

 

इस बीच, बच्चों के लिए आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें 6 से 16 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक मथुरा महतो ने पुरस्कृत किया और मेले के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर आयोजन की सराहना की. इस मौके पर चैंबर के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही