Search

 
 
 

रांची: ड्राइवर की 'झपकी' बनी मौत! दूध टैंकर ने हाइवा को पीछे से मारी टक्कर

रांची के ओरमांझी में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसा रांची-रामगढ़ हाईवे पर चुटुपालु स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के पास हुई. बताया जाता है कि रांची की ओर जा रहे ईंट लदे हाइवा को पीछे से आ रहे दूध टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी.
 

Ranchi: रांची के ओरमांझी में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसा रांची-रामगढ़ हाईवे पर चुटुपालु स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के पास हुई. बताया जाता है कि रांची की ओर जा रहे ईंट लदे हाइवा को पीछे से आ रहे दूध टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में टैंकर चालक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई.

 

मशीनों की मदद से निकला चालक

टक्कर इतनी जोरदार थी कि, टैंकर का चालक स्टेयरिंग और केबिन के बीच गंभीर रूप से फंस गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत चालक को निकालने का प्रयास शुरू किया. लेकिन घायल ड्राइवर को दो हाइड्रा मशीनों की मदद से निकाला गया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

MP का रहने वाला था चालक

मिली जानकारी के मुताबिक, टैंकर चालक दिल्ली से दूध लेकर रांची आ रहा था और चुटुपालु टोल प्लाजा से पहले चलाक को झपकी लग गई. मृत चालक की पहचान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के मान सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही