Search

 
 
 

रामगढ़ में SIR की तैयारी, प्रशिक्षण में BLO को दी गई स्टीकर मैपिंग की जानकारी

अधिकारियों ने बीएलओ को स्टीकर मैपिंग का तरीका समेत विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्हें बताया गया कि किस प्रकार सटीक व व्यवस्थित स्टीकर मैपिंग कार्य पूरा किया जाए.
 
प्रशिक्षण शिविर में बीएलओ को जानकारी देते अधिकारी.

Ramgarh : रामगढ़ जिले में एसआईआर तैयारी जोरों पर चल रही है. शहर के गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को बीएलओ के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने शिविर में मौजूद सभी बीएलओ को स्टीकर मैपिंग की जानकारी दी. प्रशिक्षण में रामगढ़ के 134 व चितरपुर के 68 बूथों के बीएलओ ने भाग लिया.

 

अधिकारियों ने बीएलओ को स्टीकर मैपिंग का तरीका समेत विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्हें बताया गया कि किस प्रकार सटीक व व्यवस्थित स्टीकर मैपिंग कार्य पूरा किया जाए.

 


बीएलओ को उनके दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया गया. सभी बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने का संकल्प लिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही