Search

 
 
 

हजारीबाग: भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी पूर्व कनीय लेखा लिपिक गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के आरोप में रामगढ़ जिला ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन कनीय लेखा लिपिक अरुण कुमार के खिलाफ एसीबी थाना कांड संख्या 29/17 (10 अगस्त 2017) के तहत मामला दर्ज किया गया था. एसीबी की जांच में अरुण कुमार के खिलाफ अवैध संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य पाए गए थे.
 
गिरफ्तारी की फाइल फोटो.

Hazaribagh : एसीबी हजारीबाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी पूर्व कनीय लेखा लिपिक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई लंबे समय से लंबित एक मामले में की गई है.

 

जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार के आरोप में रामगढ़ जिला ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन कनीय लेखा लिपिक अरुण कुमार के खिलाफ एसीबी थाना कांड संख्या 29/17 (10 अगस्त 2017) के तहत मामला दर्ज किया गया था. एसीबी की जांच में अरुण कुमार के खिलाफ अवैध संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य पाए गए थे. इस मामले में उसके खिलाफ कोर्ट में पहले ही आरोपपत्र समर्पित किया जा चुका था.

 

 

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने प्राथीमिकी अभियुक्त अरुण कुमार के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. इस पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को उसके रांची के दीपाटोली स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया है. अरुण कुमार बिहार के सारण जिले का मूल निवासी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही