Search

 
 
 

लोक भवन उद्यान में उमड़ी भीड़, एक दिन में 13,007 लोगों ने किया भ्रमण

राज्यपाल के निर्देश पर आम नागरिकों के लिए खोले गए लोक भवन, रांची स्थित उद्यान में आज कुल 13,007 लोगों ने पहुंचकर भ्रमण एवं परिदर्शन किया.
 

Ranchi : राज्यपाल के निर्देश पर आम नागरिकों के लिए खोले गए लोक भवन, रांची स्थित उद्यान में आज कुल 13,007 लोगों ने पहुंचकर भ्रमण एवं परिदर्शन किया. उद्यान में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से नागरिकों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है.

 

राज्यपाल ने लोक भवन उद्यान को आम जनता के लिए 15 फरवरी, 2026 तक खुला रखने का निर्देश दिया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस परिसर का अवलोकन कर सकें.उद्यान भ्रमण का समय प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है.

 

लोक भवन उद्यान देखने के इच्छुक नागरिक गेट संख्या–2 से सुरक्षा जांच के बाद अपराह्न 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं. प्रशासन ने आगंतुकों से निर्धारित समय एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही