Search

 
 
 

Chaibasa News : CRPF DG ने की बैठक, पश्चिमी सिंहभूम को जल्द नक्सल मुक्त करने के दिए निर्देश

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक (DG) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को चाईबासा पहुंचे और सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा की.
 

Chaibasa :  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक (DG) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को चाईबासा पहुंचे और सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा की. समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में आयोजित हाई लेवल मीटिंग में उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम को जल्द पूरी तरह नक्सल मुक्त करने को लेकर सुरक्षा बलों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.


Uploaded Image

बैठक के दौरान सीआरपीएफ डीजी ने नक्सल विरोधी अभियान की मौजूदा स्थिति, अब तक की उपलब्धियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.  उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ अभियान निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और अब इसे अंतिम लक्ष्य तक ले जाने के लिए और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है.


ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर के संयुक्त अभियान की सराहना की और कहा कि लगातार ऑपरेशन के कारण नक्सली नेटवर्क कमजोर हुआ है.  उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सुरक्षा बलों की सतर्कता और रणनीति का असर साफ दिख रहा है.

 

बैठक में सुरक्षा एजेंसियों को बचे हुए नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने और आपसी समन्वय के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया. बैठक में आईजी नरेंद्र कुमार, स्पेशल डीजी ऑपरेशन वितुल कुमार, स्पेशल डीजी सेंट्रल जोन दीपक कुमार, डीआईजी इंद्रजीत माहथा डीआईजी कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा, डीआईजी सीआरपीएफ विनोद कार्तिक, एसपी अमित रेणु समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही