Search

ग्रुप केंद्र CRPF रांची में रोजगार मेला-18 का आयोजन, 226 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Ranchi: ग्रुप केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रांची में शनिवार को प्रधानमंत्री रोजगार मेला-18 का सफल आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम ग्रुप केंद्र रांची के उप महानिरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सेक्टर के महानिरीक्षक साकेत कुमार थे.
 
रोजगार मेले के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित झारखंड राज्य के कुल 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए. जारी विवरण के अनुसार, CRPF में 151, CISF में 32, सब में 7, ARs में 19, ITBP में 12, DFs में 1, FCI में 3 और GAIL में 1 अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

रोजगार मेला-18 का उद्घाटन शनिवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से किया गया, जिसका सीधा प्रसारण पूरे देश में किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों ने इस लाइव प्रसारण को देखा.

इस अवसर पर झारखंड सेक्टर के महानिरीक्षक साकेत कुमार, ग्रुप केंद्र रांची के उप महानिरीक्षक राजीव कुमार, रेंज कार्यालय रांची के उप महानिरीक्षक सुनील कुमार और संयुक्त अस्पताल रांची के उप महानिरीक्षक चिकित्सा लॉरेंस बाड़ा सहित ग्रुप केंद्र रांची के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जवान उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही