Search

 
 
 

पलामू के CRPF जवान की ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में मौत

वीरेंद्र कुमार शुक्ला अपनी पत्नी के इलाज के लिए 15 दिन की छुट्टी लेकर जम्मू से अपने घर बारालोटा (पलामू) लौट रहे थे. वे निजी कार से दिल्ली से बारालोटा की ओर जा रहे थे. उनके साथ उनकी भगिनी के पति कंचन किशोर दुबे भी थे.
 
सीआरपीएफ जवान वीरेंद्र कुमार शुक्ला की फाइल फोटो.

Medininagar : पलामू जिले के CRPF के हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार शुक्ला (43) की ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई. दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 5:15 बजे जेवर टोल प्लाजा से 5 किलोमीटर पहले हुई. वीरेंद्र कुमार शुक्ला अपनी पत्नी के इलाज के लिए 15 दिन की छुट्टी लेकर जम्मू से अपने घर बारालोटा (पलामू) लौट रहे थे. वे निजी कार से दिल्ली से बारालोटा की ओर जा रहे थे. उनके साथ उनकी भगिनी के पति कंचन किशोर दुबे भी थे.


बताया गया कि उनकी कार के आगे चल रही एक ट्रॉली अचानक पलट गई और सीधे उनकी कार पर आ गिरी. हादसे के बाद दोनों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र कुमार शुक्ला को मृत घोषित कर दिया. वहीं, कंचन किशोर दुबे गंभीर रूप से घायल हैं. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. हादसे की सूचना मिलने पर उनके परिवार के लोग शव लाने के लिए नोएडा के लिए निकल चुके हैं. वीरेंद्र कुमार शुक्ला सिंगरा गांव निवासी अगस्त शुक्ला के पुत्र थे. उनका परिवार बारालोटा में रहता है.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही