Search

 
 
 

पलामू में विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवान को लगी गोली

 
Palamu: विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवान को गोली लगी है. यह घटना बुधवार की सुबह हुई है. गोली लगने के बाद जख्मी जवान को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है. जख्मी जवान को एयरलिफ्ट कर रांची के बड़े अस्पताल में भर्ती करवाने की तैयारी की जा रही है. सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार यादव लाभर में विधानसभा चुनाव को लेकर ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान पिकेट में ही एक्सीडेंटल फायरिंग हुई, जिसमें संतोष कुमार यादव को सिर में गोली लग गई. संतोष कुमार बिहार के रहने वाले हैं. पिकेट में तैनात जवानों ने उन्हें इलाज के लिए तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. इसे भी पढ़ें - मेरी">https://lagatar.in/bjp-launched-shadow-campaign-to-damage-my-image-cm/">मेरी

छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए भाजपा ने शैडो कैंपेन चलायाः सीएम
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही