Search

 
 
 

CRPF में 9195 पदों पर कॉन्स्टेबल (टेक्निकल/ट्रेड्समैन) भर्ती, आवेदन शुरू

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कॉन्स्टेबल टेक्निकल/ट्रेड्समैन (पुरुष एवं महिला) पदों पर भर्ती शुरू कर दी है.
 

Lagatar desk : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कॉन्स्टेबल टेक्निकल/ट्रेड्समैन (पुरुष एवं महिला) पदों पर भर्ती शुरू कर दी है. इसके तहत कुल 9195 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी CRPF की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 19 मई 2026 निर्धारित की गई है.

 

आवेदन शुल्क:

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है.

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार):

कॉन्स्टेबल (अन्य पद): 18 से 23 वर्ष

कॉन्स्टेबल (ड्राइवर): 21 से 27 वर्ष

 

पदों का विवरण:

कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन एवं टेक्निकल): 9096 (पुरुष), 79 (महिला)

कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन (पायनियर विंग): 20 पद

 

कुल पद: 9195

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://rect.crpf.gov.in/ पर जाकर ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही