Search

 
 
 

CUET की परीक्षा आज से शुरू, छह जून तक चलेगी

 
Ranchi : कॉमन यूनिवर्सिटी इनटरेंस टेस्ट (सीयूईटी) की परीक्षा आज रविवार से शुरू हो गयी है. इस परीक्षा में करीब 14 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. जो पिछले साल की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है. इस बार सीयूईटी की परीक्षा तीन पालियों में करायी जा रही है. पहला शिफ्ट सुबह आठ से और दूसरा शिफ्ट 11 से हुआ. वहीं तीसरा शिफ्ट तीन से छह बजे तक चलेगा. (पढ़ें, SBI">https://lagatar.in/sbi-dispels-doubts-banks-will-not-ask-for-any-id-proof-nor-will-they-have-to-fill-any-form-to-exchange-2000-notes/">SBI

ने संशय दूर किया, 2000 के नोट बदलने के लिए बैंक कोई भी आईडी प्रूफ नहीं मांगेंगे, न कोई फॉर्म भरना होगा)

अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण एनटीए ने बढ़ाई परीक्षा की तारीख

बता दें कि पहले सीयूईटी की परीक्षा 21 से 31 मई तक आयोजित होनी वाली थी. लेकिन कुछ शहरों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा की तारीख बढ़ा दी. एनटीए के अनुसार, अब सीयूईटी की परीक्षा एक जून, दो जून, पांच जून और छह जून को भी होंगी.  सात और आठ जून दो दिन को रिजर्व रखा गया है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-bmp-jawan-shot-dead-in-gaya/">बिहारः

गया में बीएमपी जवान की गोली मारकर हत्या

यूजीसी के अध्यक्ष की छात्रों को सलाह

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने छात्रों को सलाह दी कि वे प्रश्नों के उत्तर केवल तभी दें, जब वे सही उत्तर जानते हो. बता दें कि आवेदकों की संख्या के मामले में सीयूईटी-यूजी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है. 2022 में सीयूईटी-यूजी के पहले संस्करण में 12.50 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था और 9.9 लाख ने आवेदन जमा किये थे. इसे भी पढ़ें : पानी">https://lagatar.in/trahimam-for-water-someone-installed-a-motor-in-a-government-boring-someone-locked-in-a-private-well/">पानी

के लिए त्राहिमाम : किसी ने सरकारी बोरिंग में लगा लिया मोटर, कोई निजी कुएं में लगा रहा ताला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही