Search

 
 
 

CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया था पंजीकरण

New Delhi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर देख सकते हैं. इस बार परीक्षा खत्म होने के सिर्फ 16 दिन के भीतर रिजल्ट घोषित कर दिया गया, जो पिछले साल की तुलना में तेज प्रक्रिया मानी जा रही है.
 

New Delhi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर देख सकते हैं. इस बार परीक्षा खत्म होने के सिर्फ 16 दिन के भीतर रिजल्ट घोषित कर दिया गया, जो पिछले साल की तुलना में तेज प्रक्रिया मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें...


इस वर्ष 15,68,867 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जबकि 11,64,098 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. पिछले साल के मुकाबले पंजीकरण में 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई.


महिला उम्मीदवारों की भागीदारी भी बढ़ी है. आंकड़ों के अनुसार महिला पंजीकरण में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई. कुल 7,74,607 पंजीकृत महिला उम्मीदवारों में से 5,85,596 ने परीक्षा दी, जबकि 7,94,257 पंजीकृत पुरुष उम्मीदवारों में से 5,78,500 उपस्थित हुए. थर्ड जेंडर के 3 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 2 परीक्षा में शामिल हुए.


CUET UG 2026 का आयोजन 11 मई से 7 जून के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया गया. परीक्षा 19 दिनों में 35 शिफ्टों में संपन्न हुई. देश और विदेश के 321 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 13 विदेशी शहर भी शामिल रहे.


इस बार परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित हुई. सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने अंग्रेजी माध्यम (9.76 लाख से अधिक) और उसके बाद हिंदी माध्यम (1.70 लाख से अधिक) में परीक्षा दी.


परिणाम के अनुसार, एक उम्मीदवार ने 5 में से 4 विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किया. वहीं, 22 उम्मीदवारों ने 3 विषयों में, 180 उम्मीदवारों ने 2 विषयों में और 3,214 उम्मीदवारों ने 1 विषय में 100 परसेंटाइल प्राप्त किया. पांच विषयों में सबसे अधिक 1232.19 एग्रीगेट NTA स्कोर एक महिला उम्मीदवार ने हासिल किया.


NTA ने कहा है कि वह केवल परीक्षा और परिणाम जारी करने की जिम्मेदारी निभाती है. मेरिट लिस्ट और प्रवेश प्रक्रिया संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा तय की जाएगी. छात्रों को आगे की जानकारी के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों की वेबसाइट और नोटिस पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही