Search

 
 
 

CUET UG : CUJ में स्नातक प्रवेश के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी (यूजी)-2026 के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की अधिसूचना जारी कर दी है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी (यूजी)-2026 के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी 13 से 25 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे.

 

 

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने संबंधित मैप्ड विषय में सीयूईटी (यूजी)-2026 परीक्षा दी हो, वैध स्कोर प्राप्त किया हो तथा संबंधित पाठ्यक्रम की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हों. 

 

प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए निर्धारित गैर-वापसीयोग्य पंजीकरण एवं काउंसेलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य होगा.सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 800 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 400 रुपये तथा दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) व सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जमा किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा.

 

अभ्यर्थी एक ही पंजीकरण शुल्क के माध्यम से अधिकतम तीन स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकेंगे. इससे उन्हें अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों का चयन करने का अवसर मिलेगा.प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक 9304953735 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा admissionhelpdesk@cuj.ac.in पर ई-मेल भेजकर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि प्रवेश प्रक्रिया, मेरिट सूची, काउंसेलिंग कार्यक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही