Ranchi: CUJ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में होने वाले CUJ रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (CUJ-RET) 2026 और विभिन्न पीएचडी कार्यक्रमों में नामांकन के लिए साक्षात्कार की विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी है. प्रवेश परीक्षा 24 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 24 और 25 फरवरी 2026 को संपन्न होंगे.
विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा एवं साक्षात्कार से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है.
दो पालियों में आयोजित होगी CUJ-RET परीक्षा
CUJ-RET 2026 का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा.
प्रथम सत्र (प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक)
इस सत्र में निम्न विषयों के अभ्यर्थी शामिल होंगे-
Performing Arts, Geoinformatics, Statistics, Mass Communication, Civil Engineering, Energy Engineering, Metallurgical and Materials Engineering, Computer Science and Technology, Geology, Life Sciences, Mathematics, Physics, Tibetan Language and Culture और Chinese.
द्वितीय सत्र (अपराह्न 2:00 बजे से 4:00 बजे तक)
इस सत्र में Environmental Sciences, Geography, Anthropology and Tribal Studies, Education, Management तथा Chemistry विषयों की परीक्षा होगी.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा.
24 फरवरी से ही शुरू होंगे साक्षात्कार
प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार उसी दिन से प्रारंभ कर दिए जाएंगे. विभागवार समय-सारणी इस प्रकार है -
24 फरवरी 2026
अपराह्न 3:00 बजे – Civil Engineering, Energy Engineering, Metallurgical and Materials Engineering एवं Computer Science and Technology
अपराह्न 4:00 बजे – Performing Arts, Tibetan Language/Chinese, Geology एवं Statistics
25 फरवरी 2026
प्रातः 10:20 बजे – Geoinformatics, Mass Communication, Life Sciences एवं Physics
दोपहर 12:30 बजे – Mathematics
दोपहर 1:30 बजे – Chemistry, Education, Environmental Sciences एवं Geography
अपराह्न 3:00 बजे – Management
अपराह्न 4:00 बजे – Anthropology and Tribal Studies
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण-पत्र, अंकपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. अनुपस्थित रहने की स्थिति में उनका दावा मान्य नहीं होगा.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अद्यतन सूचना, संभावित परिवर्तन या अन्य महत्वपूर्ण निर्देश के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश (Admission) वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment