Search

 
 
 

JAC BOARD EXAM : रांची में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, सुबह 8 बजे से तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

जैक 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत अब रांची के विभिन्न चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस सुबह नौ बजे की जगह आठ बजे से ही तैनात रहेंगे.
 

Ranchi :  जैक 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत अब रांची के विभिन्न चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस सुबह नौ बजे की जगह आठ बजे से ही तैनात रहेंगे. 

 

ट्रैफिक पुलिस ने यह निर्णय बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लिया है. ताकि छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो. साथ ही ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.

Uploaded Image

 

बता दें कि रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बोर्ड परीक्षा को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं. इसके आलोक में ट्रैफिक एसपी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.

 

इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों के बाहर व पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को समय से स्कूल या परीक्षा केंद्र पर छोड़े और पार्किंग स्थल पर ही अपनी गाड़ी पार्क करें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही