Search

 
 
 

लातेहार : मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम

Latehar: बरकाकाना बरवाडीह रेलखंड में निंद्रा और महुआ मिलान रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के एक बच्चे की मौत हो गई. घटना दोनों रेलवे स्टेशन के कुत्रीटोला के पास सोमवार की रात घटी. घटना के बाद रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया.
 

Latehar: बरकाकाना बरवाडीह रेलखंड में निंद्रा और महुआ मिलान रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के एक बच्चे की मौत हो गई. घटना दोनों रेलवे स्टेशन के कुत्रीटोला के पास सोमवार की रात घटी. घटना के बाद रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. हाथियों के झुंड ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था. काफी प्रयास के बाद रात एक बजे अपलाइन पर परिचालन शुरू किया गया. 


इसके बाद मंगलवार सुबह तकरीबन छह बजे डाउन लाइन पर परिचालन सामान्य हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात जंगल से हाथियों का झुंड रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था. तभी एक मालगाड़ी आ गई. मालगाड़ी की चपेट में आकर एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया.  बाद में उसकी मौत हो गई. इसके बाद हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर जमा हो गया. इस कारण बरकाकाना-बरवाडीह रेलवे सेक्शन पर रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया. 

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे और वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. कर्मियों ने हाथियों के झुंड को रेलवे ट्रैक से हटाने का प्रयास शुरू किया. लेकिन हाथियों के उग्र होने के कारण मुश्किलें आ रही थी. देर रात लगभग 12:00 बजे अपलाइन को किसी प्रकार चालू किया गया. 
स्टेशन सुपरिटेंडेंट रंजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह हाथियों के जंगल में जाने के बाद तकरीबन 6:00 बजे के अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है. रेंजर नंदकुमार महतो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी का बच्चा घायल हो गया था, बाद में उसकी मौत हो गई. मृतक हाथी के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद दफन कर दिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही