Search

 
 
 

हाईकोर्ट का महाधिवक्ता को निर्देश, अधिवक्ता मनोज टंडन की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से करें बात

झारखंड हाईकोर्ट ने अधिवक्ता मनोज टंडन को सुरक्षा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन से महाधिवक्ता राजीव रंजन को बात करने का निर्देश दिया है.
 

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट ने अधिवक्ता मनोज टंडन को सुरक्षा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन से महाधिवक्ता राजीव रंजन को बात करने का निर्देश दिया है. बताया जाता है कि हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन की वाहन से किसी को टक्कर लग गई थी. इसके बाद लोगों ने डोरंडा स्थित उनके आवास को घेर लिया.  इसके बाद मनोज टंडन को सुरक्षा के बीच डोरंडा थाना लाकर रखा गया. जहां भीड़ भी पहुंच गई. 

 

मंगलवार को कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने के बाद सुबह इस बात का मेंशन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से किया गया. इसके बाद हाईकोर्ट ने कोर्ट में मौजूद महाधिवक्ता से कहा कि वह अविलंब अधिवक्ता मनोज टंडन और उनके के घर की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए वह पुलिस प्रशासन से बात करें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही