Ranchi : राजधानी के पुंदाग थाना क्षेत्र से देर रात एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान बबलू गंजू के रुप में हुई है. वह पुंदाग इलाके में किराये के मकान पर रहता था.
शौच के दौरान ट्रेन की चपेट में आया
जानकारी के अनुसार, युवक शौच करने के लिए घर से बाहर निकला था. उसके थोड़ी देर के बाद उसका शव बरामद किया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया है.
परिजन ने पुलिस को बताया कि बबलू गंजू पुंदाग पूरे परिवार के साथ पुंदाग इलाके में रहता था. वह देर रात घर से बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.
पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा रिम्स
पुंदाग थाना की पुलिस ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है. परिजन के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. बबलू गंजू की पत्नी से पूछताछ की गई है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment