Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेती योग्य जमीन का अधिग्रहण नहीं होना चाहिए : प्रमोद साहू

Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र के बोदा पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार को किसान सभा के कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता मोहम्मद अलाउद्दीन ने की. बैठक में ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण का विरोध किया. फोरलेन बाईपास सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने जमीन नहीं देने की बात कही. बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता प्रमोद साहू ने कहा कि जनता देश के विकास के विरोध में नहीं हैं, पर कृषि भूमि को बचाना भी जरूरी है. देश में बढ़ते शहर के कारण कृषि भूमि कम पड़ती जा रही है. भूमि कम होने और कम कृषि उत्पादन से आने वाले समय में काफी दुष्प्रभाव देखने को मिल सकता है. सरकार भी खेती योग्य भूमि को बचाने के लिए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2013 बना रखा है. इसके अनुसार खेती योग्य जमीन का अधिग्रहण नहीं होना चाहिए. इसे भी पढ़ें:नए">https://lagatar.in/committee-of-four-lawyers-formed-to-inspect-construction-of-new-high-court-building-high-court-angry-with-governments-reply/">नए

हाईकोर्ट भवन निर्माण के निरीक्षण के लिए चार वकीलों की कमिटी गठित,सरकार के जवाब से हाईकोर्ट नाराज

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके इंदु भूषण रजक, गोविंद गंझू, मंकु गंझू, सुरेश गंझू, रमेश गंझू, बबलू राम, सुनील गंझू, किशोर गंझू, बबलू गंझू, हरिदेव गंझू, कुलदेव गंझू ,बहोरन गंझू ,मनोज गंझू, मुकुल गंझू, लालदेव उरांव, सुखदेव उरांव, अनिल उरांव, राजूराम, दरबारी उरांव, टीपू उरांव, दीपक गंजू,प्र दीप भोक्ता, ओम प्रकाश साहू समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-session-decision-not-to-hold-election-of-working-committee-kharge-will-nominate-members/">कांग्रेस

का अधिवेशन : कार्यसमिति का चुनाव नहीं कराने का फैसला, खड़गे करेंगे सदस्यों को नामित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही