Search

 
 
 

CWG 2026: बॉक्सिंग में प्रीति पवार व जैस्मिन ने गोल्ड पर साधा निशाना, ट्रिपल जंपिंग में 2 मेडल

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल के 10वें दिन भारत ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए, दो गोल्ड जीते. महिला बॉक्सिंग में भारत की प्रीति पवार ने 54 किग्रा वर्ग में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
 

Lagatar Desk: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल के 10वें दिन भारत ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए, दो गोल्ड जीते. महिला बॉक्सिंग में भारत की प्रीति पवार ने 54 किग्रा वर्ग में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 

 

इसे भी पढ़ें:


इसके आधे घंटे बाद महिला बॉक्सिंग से एक और बड़ी खबर आई. महिला बॉक्सिंग के 57 किग्रा वर्ग में भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड के मिकेला वॉल्श को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. 


दूसरी ओर ट्रिपल जंपिंग में भारत के लिए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल आए. भारत की ओर से ट्रिपल जंपिंग में प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर के जंप के साथ सिल्वर मेडल और सेल्वा प्रभु ने ने 16.52 मीटर के जंप के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इस मुकाबले में जमैका के जॉर्डन स्कॉट ने स्वर्ण पदक जीता.

 

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल के 10वें दिन 2 गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 27 पदक हो गए. अब तक भारत ने सात स्वर्ण, 13 रजत और सात कांस्य समेत 27 पदक जीत लिए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही