Search

 
 
 

Taipei Badminton Open: तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में हुआंग यू-हसुन को दी मात

ताइपे बैडमिंटन ओपन 2026 के फाइनल में तन्वी शर्मा पहुंच गई है. उन्होंने महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में गेम अपने नाम कर लिया. इस तरह वह बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट में भारत के खिताब जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा है.
 

Lagatar Desk: ताइपे बैडमिंटन ओपन 2026 के फाइनल में तन्वी शर्मा पहुंच गई है. उन्होंने महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में गेम अपने नाम कर लिया. इस तरह वह बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट में भारत के खिताब जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. शनिवार को हुए मुकाबले में दुनिया की 34वें नंबर की खिलाड़ी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त हुआंग यू-हसुन को 21-17, 21-11 से हरा दिया. अब रविवार को फाइनल मुकाबला वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह से होगा. 

 

इसे भी पढ़ें:


तन्वी ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त सुपनिडा काटेथोंग को हराया था. दो साल पहले 2024 में हुई बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में भारत की स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं थीं. उन्होंने 2024 में बॉन इंटरनेशनल और 2025 में डेनमार्क चैलेंज का खिताब भी जीता था. साल 2025 के ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 और गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 दोनों में वह दूसरे स्थान पर रहीं थी.  

 

उधर, महिला सिंगल्स इवेंट में उन्नति हुड्डा के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद सफर समाप्त हो गया है. उन्हें छठी वरीयता प्राप्त गुयेन थुई लिन्ह से 15-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा.

 

वहीं, पुरुष सिंगल्स की बात करें तो, प्रणय के राउंड ऑफ़ 16 में बाहर हो गए, इसके अलावा भारत के बचे हुए आखिरी खिलाड़ी किरण जॉर्ज को क्वार्टर-फाइनल में जापान के चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी युदाई ओकिमोटो के खिलाफ 21-12, 21-10 से शिकस्त मिली. वहीं, डबल्स इवेंट में भार्गव राम अरिगेला और विश्व तेज गोब्बूरु की भारतीय जोड़ी पहले राउंड में ही बाहर हो गई थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही