Search

 
 
 

Cricket News : स्कॉट एडवर्डस ने छोड़ी नीदरलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी

Amsterdam : नीदरलैंड क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी व कप्तान स्कॉट एडवर्डस ने टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है. उनकी जगह अब ऑलराउंडर बास डी लीडे आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 कैंपेन के बाकी मैचों के लिए टीम की कमान संभालेंगे. एडवर्डस ने 56 वनडे इंटरनेशनल मैच में टीम की कप्तानी की थी.
 

Amsterdam : नीदरलैंड क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी व कप्तान स्कॉट एडवर्डस ने टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है. उनकी जगह अब ऑलराउंडर बास डी लीडे टीम की कमान संभालेंगे. एडवर्डस ने 56 वनडे इंटरनेशनल मैच में टीम की कप्तानी की थी. 

 

एडवर्डसे ने कहा कि अब लीडरशिप की भूमिका छोड़ने और एक खिलाड़ी के तौर पर बड़ी भूमिका निभाने पर ध्यान देने का सही समय है. रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी एक वीडियो में एडवर्ड्स ने अपनी टीम के साथियों से कहा कि मुझे खेद है कि मैं आप लोगों के सामने यह बात अचानक रख रहा हूं, लेकिन मैं अब से कप्तान का पद छोड़ रहा हूं.

 

एडवर्ड्स ने जून 2022 में कप्तानी संभाली थी और 56 वनडे और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नीदरलैंड्स की कप्तानी की. उनका कार्यकाल 2023 वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश पर मिली ऐतिहासिक जीतों के लिए जाना जाता है. नीदरलैंड्स ने 2022 टी20 विश्व कप में एडिलेड में भी दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था.

 

बता दें कि नीदरलैंड्स फिलहाल आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 की तालिका में दूसरे स्थान पर है. इस तालिका की शीर्ष चार टीमें 2027 वनडे विश्व कप के लिए होने वाले क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही