Search

विदेशी कनेक्शन को लेकर रांची में CID साइबर सेल की छापेमारी

Ranchi: विदेशी खातों से पैसे के आदान-प्रदान को लेकर रांची में सीआइडी की साइबर सेल की टीम छापेमारी कर रही है. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईडी के अधीन काम करने वाली साइबर सेल की टीम ने सोमवार की शाम सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित एक कार्यालय में छापेमारी की. साइबर सेल की टीम ने हरमू रोड स्थित होंडा शो रूम के ऊपर वाले फ्लोर पर स्थित कार्यालय में छापेमारी की. यह कार्यालय बिजेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति का है. छापेमारी करने के पीछे विजेंद्र सिंह का विदेशी कनेक्शन बताया जा रहा है, जानकारी के मुताबिक,  उनके द्वारा विदेशी खाते से बड़े पैमाने पर पैसे का आदान-प्रदान किया गया है. साइबर अपराधियों से भी इनका कनेक्शन सामने आया है, इसी को लेकर सीआईडी की साइबर सेल की टीम ने यह छापेमारी की है. इस दौरान टीम ने कई लैपटॉप, डिजिटल उपकरण और अन्य सामान बरामद किया है. इसे भी पढ़ें-पांकी">https://lagatar.in/panki-woman-found-unconscious-on-the-roadside-out-of-danger/">पांकी

: सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली महिला, खतरे से बाहर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp