Search

 
 
 

साइबर अपराधियों ने देवघर डीसी का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट

साइबर अपराधियों ने देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया है. इस फर्जी अकाउंट के माध्यम से लोगों से रुपये मांगने की कोशिश की गई है.
 

Deoghar : साइबर अपराधियों ने देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया है. इस फर्जी अकाउंट के माध्यम से लोगों से रुपये मांगने की कोशिश की गई है. डीसी ने इस संबंध में साइबर थाना में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है.

 डीसी ने आम लोगों से डीसी देवघर या उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा नाम से अन्य फेसबुक अकाउंट से किसी भी तरह का मैसेज, लिंक या रिक्वेस्ट आदि आने पर सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने लोगों से तुरंत इसकी सूचना साइबर थाना को देने को कहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही