Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दाऊद अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दाऊद अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया है.

 


जानकारी के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने का झांसा देता था. इसके लिए फर्जी वेबसाइट, डिजिटल पोस्टर और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जाता था. युवाओं को “साइबर कंपाउंड” में नौकरी का प्रस्ताव देकर उन्हें पहले ऑनलाइन गतिविधियों में शामिल कराया जाता था.

 

जांच में सामने आया है कि पीड़ितों से विभिन्न शुल्क के नाम पर पैसे वसूले जाते थे. इसके बाद उन्हें विदेश भेजने का दावा किया जाता था, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता था और बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाती थी.

 

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में गिरोह के एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासपोर्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं.

 

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर अनजान एजेंटों के झांसे में न आएं. किसी भी साइबर ठगी की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या आधिकारिक पोर्टल पर दें. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही