Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के रोस्पा टावर में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही थी ठगी, संचालक फरार

  • साउथ अफ्रीका में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में थाना में मामला दर्ज

Ranchi : राजधानी रांची के रोस्पा टावर से विदेश में नौकरी दिलाने का धंधा चल रहा था. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर विज्ञापन निकाल कर युवकों से ठगी की जा रही थी. इसको लेकर लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता रोशन कुमार ने पुलिस को बताया कि पेट्रोलियम कंपनी सीएनपीसी में नौकरी का विज्ञापन देखा. 

 

यह विज्ञापन रांची के रोस्पा टावर स्थित सुफिसर माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी किया गया था. विज्ञापन देखने के बाद दिए गए नंबर पर कॉल किया. कॉल पर बातचीत के दौरान उन लोगों ने अपने झांसा में ले लिया.

 

बातचीत करने के बाद सीवी ऑनलाइन भेज दिया. सीवी भेजने के बाद ऑनलाइन पूछताछ की गई, जिसके बाद वॉल पेंटर नामक पद का ऑफर लेटर भेज दिया गया. ऑफर लेटर पर 700 यूएस डॉलर लिखा हुआ था. जिसके बाद मेरे तीन दोस्त काम करने के लिए तैयार हुए.

 

दिल्ली पहुंचने के बाद मामले का हुआ खुलासा

साउथ अफ्रीका जाने के लिए सभी दोस्त दिल्ली पहुंचे. जहां से फ्लाइट के माध्यम से जाना था. इस बीच जब मोहम्मद इस्माइल से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह बार-बार टाल मटोल कर रहा था. कुछ समय के बाद मोहम्मद इस्माइल का मोबाइल नंबर बंद बताने लगा. शक होने पर हमलोगों ने छानबीन की. तब पता चला कि हमलोग ठगी के शिकार हो गए.

 

हम सभी से नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 4 लाख पचास हजार रुपये सुफीसर माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मोहम्मद इस्माइल द्वारा ठगी कर ली गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही