Search

 
 
 

लातेहारः निजी विद्यालयों में नहीं हो रहा आरटीई एक्टक का पालन- सांसद प्रतिनधि

सांसद प्रतिनिधि पिंटू कुमार रजक ने कहा कि लातेहार जिले के निजी विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) का पालन नहीं हो रहा है. सरकार ने आरटीई के तहत छह से 14 वर्ष के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का प्रावधान किया है.
 
डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि पिंटू कुमार रजक.

Latehar : चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के प्रतिनिधि (मनरेगा) पिंटू कुमार रजक ने कहा कि लातेहार जिले के निजी विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) का पालन नहीं हो रहा है. सरकार ने आरटीई के तहत छह से 14 वर्ष के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का प्रावधान किया है. इसके लिए सभी निजी विद्यालयों में क्षमता की 25 प्रतिशत सीटें गरीब व बीपीएल परिवार के बच्चों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया गया है. लेकिन कई निजी विद्यालय इसका पालन नहीं कर रहे हैं.

 


रजक ने बुधवार को लातेहार उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में कहा है कि निजी विद्यालयों में आरटीई का पालन नहीं होने से गरीब व जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है. उन्होंने डीसी से चालू सत्र 2026-27 के नामांकन में जिले के सभी निजी विद्यालयों में इसका पालन सुनिश्चित करने की मांग की. मौके पर भाजपा नेता मनोज प्रसाद भी उनके साथ थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही